छत्तीसगढ़

रायपुर से सटे गांव पहुंची राजस्व सचिव कंगाले, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण

Nil dhankar
7 Sept 2025 8:35 AM IST
रायपुर से सटे गांव पहुंची राजस्व सचिव कंगाले, डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया निरीक्षण
x
छग

रायपुर। राजस्व सचिव रीना बाबा साहब को बंगाले ने आज जिले के अभनपुर विकासखंड के ग्राम छछान पैरी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर (आईएएस) नम्रता जैन, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह तथा तहसीलदार सीता शुक्ला उपस्थित रहीं।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने खेतों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रॉप सर्वे शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके जरिए किसानों की वास्तविक फसल का सटीक रिकॉर्ड तैयार होगा। इससे भविष्य में फसल बीमा, मुआवजा और विभिन्न केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जा सकेगा।

राजस्व सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ किया जाए तथा किसानों को प्रक्रिया की सही जानकारी दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से फसल सर्वेक्षण अधिक भरोसेमंद बनेगा और किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Next Story
null