छत्तीसगढ़

सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक रामकृष्ण लाल पाण्डेय का निधन

Nilmani Pal
8 Aug 2025 2:59 PM IST
सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक रामकृष्ण लाल पाण्डेय का निधन
x

बिलासपुर। बिलासपुर के ग्राम बेलसरी (तखतपुर) निवासी रामकृष्ण लाल पाण्डेय का 95 वर्ष की आयु में गुरुवार को निधन हो गया। वे मिडिल स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान अध्यापक थे,और पूरे तखतपुर परिक्षेत्र में शिक्षा जगत में उनकी ख्याति थी, तथा वे रामचरित मानस के मर्मज्ञ थे।

वे स्व. टेकराम पांडेय के ज्येष्ठ पुत्र और स्व. मनहरण लाल पाण्डेय, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, बालकृष्ण पाण्डेय, डॉ. रमेश पांडेय के अग्रज तथा श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय,स्व. शशिकांत पाण्डेय, सूर्यकांत पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, श्रीमती पूर्णिमा शर्मा के पिता थे। वे अपने पीछे चार पुत्रों , और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं । उनका अंतिम संस्कार सरकण्डा, बिलासपुर के मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Next Story
null