छत्तीसगढ़

रिटायर्ड ASI के बेटे ने किया सुसाइड, परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी

Nilmani Pal
12 Nov 2025 11:15 AM IST
रिटायर्ड ASI के बेटे ने किया सुसाइड, परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी
x
छग

कोरबा. शहर के एईसीएल कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मृतक की पहचान (32 साल) फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है. वह रिटार्यड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण धुव्र कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई था. सभी घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे. इसी बीच उसने यह खौफनाक कदम उठाया. मंगलवार शाम को पड़ोसियों ने शक होने पर घर में देखा तब फंदे पर फणीभूषण की लटकी हुई लाश मिली. जिसके बाद परिजनों को घटना की सूचना मिली और मातम छा गया.

जानकारी के मुताबिक, दिनभर घर से कोई बाहर नहीं दिखने पर पड़ोसियों को शक हुआ. मंगलवार शाम को जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला. अंदर देखा तो फंदे पर युवक का शव लटका हुआ मिला. उन्होंने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी.

बताया जा रहा है कि मृतक फणीभूषण ध्रुव की शादी नही हुई थी. उसके लिए परिवार वाले लड़की ढूंढ रहे थे. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के पश्चात बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया. इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुराहाल है.

Next Story
null