छत्तीसगढ़

रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
11 March 2026 9:30 AM IST
रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स के रिटायर्ड विंग कमांडर ने किया सुसाइड
x

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के तेलीबांधा इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक़ यहां भारतीय वायुसेना के एक पूर्व विंग कमांडर ने अपने अस्थाई आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृत पूर्व अफसर का नाम विपुल यादव बताया जा रहा हैं।

सेवानिवृत्त विपुल यादव तेलीबांधा थाना इलाके के विधायक विश्राम गृह के बंगला नंबर 79 में परिवार के साथ रहते थे। वे मूलतः हरियाणा के थे। उनकी उम्र 39 साल थी। बहरहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।

वायु सेना से रिटायर्ड विपुल यादव के सुसाइड की वजह जानने के लिए पुलिस उनके परिजनों से बात कर सकती है।

Next Story
null