छत्तीसगढ़

बिलासपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ मारपीट

Nil dhankar
5 Aug 2026 10:32 AM IST
बिलासपुर में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ मारपीट
x
छग

बिलासपुर. तोरवा थाना क्षेत्र में एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके घर में रह रही एक महिला ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके दाहिने हाथ और बाएं पैर में चोटें आई हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी अपनी पत्नी के निधन के बाद घरेलू कामकाज के लिए करीब दो वर्ष पहले उक्त महिला को अपने घर लेकर आया था. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर मारपीट कर दी. फिलहाल तोरवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह घटना भी पढ़े

शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र रिंग रोड नंबर-2 अंतर्गत स्वर्ण जयंती नगर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई. निर्माणाधीन मकान की छत पर काम के दौरान दोनों युवक ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा नगर स्थित अनुप सिंह के निर्माणाधीन मकान में छत पर काम चल रहा था. इसी दौरान वहां मजदूरी कर रहे दो युवक अचानक मकान के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए. तेज करंट लगते ही दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने पाया कि एक युवक का शव मकान की छत पर पड़ा था, जबकि दूसरा युवक करंट लगने के बाद दीवार के सहारे बिजली लाइन के पास लटका हुआ था. दोनों की स्थिति देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. पुलिस ने मृतकों की पहचान भूपेंद्र साहू 45 वर्ष पिता लखन लाल साहू तथा रवि बंजारे 40 वर्ष निवासी अशोक नगर, डीएलएस कॉलेज के पास सरकंडा के रूप में की है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मजदूर निर्माण कार्य के लिए मौके पर पहुंचे थे और काम के दौरान हादसे का शिकार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Next Story