छत्तीसगढ़

एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी

Nil dhankar
19 Jun 2026 9:55 AM IST
एसडीएम को नायब तहसीलदार पर लगे आरोप की जांच करने की जिम्मेदारी
x
छग

बलौदाबाजार। तहसील कसडोल के ग्राम सिनोधा से अवैध रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान पकड़ कर थाना कसडोल के सुपुर्द किया।इससे क्षुब्ध होकर ट्रेक्टर चालक ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। प्रशासन द्वारा उक्त ट्रेक्टर चालक को ईलाज हेतु तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ईलाज उपरांत ट्रेक्टर चालक का स्वास्थ्य सामान्य है एवं खतरे से बाहर है।

मामले का संज्ञान में आते ही कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने एसडीएम कसडोल आर.आर.दुबे के नेतृत्व में टीम गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

एसडीएम आर. आर. दुबे ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कड़ी निगरानी की जा रही है। गुरुवार को नायब तहसीलदार आकांक्षा तिवारी द्वारा निरीक्षकन के दौरान अवैध रेत परिवहन करते वाहनो पर कार्यवाही की गई। जिसमें एक ट्रेक्टर चालक द्वारा रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए जहर सेवन कर लिया गया। इस पऱ नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा गया। नायब तहसीलदार द्वारा स्पष्टीकरण में ट्रेक्टर चालक के आरोप को निराधार बताया है।

Next Story