छत्तीसगढ़

बदमाश से परेशान थे रहवासी, चाकू के साथ गिरफ्तारी

Nilmani Pal
3 March 2026 10:55 AM IST
बदमाश से परेशान थे रहवासी, चाकू के साथ गिरफ्तारी
x
छग

जगदलपुर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बोधघाट थाना क्षेत्र में एक युवक को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी शराब के नशे में विवाद और मारपीट करता था। महिला से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। आरोपी के कब्जे से देसी बंडा चाकू जब्त किया गया।।घटना से इलाके में भय का माहौल बन गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। होली से पहले इस कार्रवाई को सख्त संदेश माना जा रहा है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। शहर में शांति बनाए रखने के लिए अभियान जारी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null