छत्तीसगढ़

प्लांट से आदमखोर जानवर का रेस्क्यू, दफन मुर्दों को खाने में माहिर

Nilmani Pal
13 Aug 2023 8:38 AM GMT
प्लांट से आदमखोर जानवर का रेस्क्यू, दफन मुर्दों को खाने में माहिर
x

दुर्ग। भिलाई टाउनशिप में सेक्टर 5 स्थित जेपी प्लांट के अंदर आदमखोर जानवर कब्र बिज्जू का रेस्क्यू किया गया है। छत्तीसगढ़ में यह वन्य प्राणि काफी कम पाया जाता है। रेस्क्यू करने के बाद इसे बीएसपी के मैत्रीबाग जू में छोड़ा जाएगा।

स्नेक कैचर राजा ने बताया कि उसके पास रविवार दोपहर 12 बजे फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि जेपी प्लांट के अंदर एक अजीब से जानवर है। वो बिल्ली कीतरह दिखता है, लेकिन उसकी पूछ काफी बड़ी है। स्नेक कैचर राजा समझ गया कि वो वन्यप्राणि कब्र बिज्जू है। उसने लोगों को उससे दूर रहने के लिए कहा और अपनी टीम के साथ तुरंत वहां पहुंचा। इसके बाद पूरी सुरक्षा और सावधानी के साथ उसकी पूछ पकड़कर उसे पकड़ा गया। इसके बाद उसे एक बोरी में डालकर मैत्री बाग ले जाया गया।

स्नेक कैचर राजा ने बताया कि कब्र बिज्जू एक आदमखोर जानवर है और आलसी होता है। यह कब्र को खोदकर उसके अंदर घुस जाता है और फिर दफ्न मुर्दों को खाता है। आलसी होने के चलते यह काफी धीमे गति से चलता है। बिल्ली के आकार के दिखने वाले कबर बिज्जू का एशियन पाम सिविट भी है। कब्र बिज्जू सर्वाहारी होता है। इसका मुख्य भोजन फल कंद मूल के साथ साथ छोटे कीट पतंगे भी होते हैं।


Next Story