लोकभवन में गणतंत्र दिवस मिलन समारोह, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित गणमान्य अतिथि हुए शामिल

Raipur. रायपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर के लोकभावन में देर शाम एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। यह आयोजन राज्यपाल द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राज्य की राजनीति, प्रशासन और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी समारोह में शामिल होंगे। मिलन समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। इसी अवसर पर जनता से रिश्ता प्रेस के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता और राजनीतिक संपादक जाकिर घुरसेना भी शामिल हुए थे।
कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस तथा विधायक पुरंदर मिश्रा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अफसरों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति भी प्रस्तावित है। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री अतिथियों से अनौपचारिक संवाद करेंगे और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देंगे।





