छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में 398.40 किमी सड़कों की मरम्मत शुरू

Shantanu Roy
6 Nov 2025 7:43 PM IST
महासमुंद जिले में 398.40 किमी सड़कों की मरम्मत शुरू
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में सुगम और सुरक्षित आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सड़कों के रखरखाव और मरम्मत के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले में 398.40 किलोमीटर लंबी सड़कों को डब्ल्यू.एम.एम. (Wet Mix Macadam) और बी.टी. पेच रिपेयर तकनीक से गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव की मंशा के अनुरूप यह अभियान जिले में तेज गति से चलाया जा रहा है।
लोक
निर्माण विभाग महासमुंद संभाग के कार्यपालन अभियंता सी.एस. चंद्राकर ने बताया कि विभाग ने इस वर्ष के भीतर जिले की सभी प्रमुख सड़कों को सुचारू रूप से चलने योग्य बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्य के लिए 12 कार्य एजेंसियों का चयन किया गया है।

इनमें से 5 एजेंसियों को कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जबकि शेष 7 एजेंसियों को स्वीकृति पत्र जारी किया जा चुका है। इन एजेंसियों द्वारा आगामी दिनों में कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इंजीनियर चंद्राकर ने बताया कि वर्तमान में जिले के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों पर रिपेयरिंग का काम जारी है। जिन सड़कों पर वर्षा और अत्यधिक ट्रैफिक के कारण गड्ढे बन गए थे, वहां अब आधुनिक तकनीक का उपयोग कर मरम्मत की जा रही है। डब्ल्यू.एम.एम. और बी.टी. पेच रिपेयर तकनीक से सड़क की मजबूती और टिकाऊपन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह तकनीक सड़क की ऊपरी परत को मजबूत बनाकर गड्ढों की पुनरावृत्ति को रोकने में मदद करती है। इससे आने वाले वर्षों में सड़क मरम्मत पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को भी कम किया जा सकेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए फील्ड स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभागीय इंजीनियर और ठेकेदारों को यह निर्देश दिए गए हैं।

सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, दिसम्बर 2025 तक जिले की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएंगी। रिपेयरिंग का यह कार्य पूरा होने के बाद महासमुंद जिले में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों तक सड़क परिवहन में सुधार आएगा। स्थानीय लोगों ने भी सरकार की इस पहल का स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद से सड़कों की स्थिति काफी खराब थी, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। अब सड़कों के सुधरने से न केवल सफर आसान होगा बल्कि ग्रामीण बाजारों तक पहुंचना भी सरल हो जाएगा। महासमुंद जिले में इस समय लोक निर्माण विभाग के अधीन सड़कों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में जिले की सभी प्रमुख सड़कें मजबूत, सुरक्षित और गड्ढा मुक्त हों, जिससे प्रदेश के विकास में गति लाई जा सके।
Tagsमहासमुंद सड़क मरम्मतगड्ढा मुक्त सड़क अभियानलोक निर्माण विभाग महासमुंदडब्ल्यूएमएमबीटी पेच रिपेयरमुख्यमंत्री विष्णुदेव सायअरुण सावसड़क निर्माण छत्तीसगढ़पीडब्ल्यूडी रोड रिपेयरसुगम आवागमन महासमुंदMahasamund road repairpothole free road campaignPublic Works Department MahasamundWMMBT patch repairChief Minister Vishnudev SaiArun Sawroad construction ChhattisgarhPWD road repairsmooth traffic Mahasamundछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story