भारत

कोबरा सांप की मौत, युवक ने क्यों लिया मौत से पंगा? जानें

jantaserishta.com
6 Nov 2025 5:55 PM IST
कोबरा सांप की मौत, युवक ने क्यों लिया मौत से पंगा? जानें
x
लोग हैरान.
हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक युवक ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर सकते. दरअसल, अपने धान के खेत में गए युवक के पैर में काले कोबरा ने काट लिया था. जैसे ही युवक ने अपने पैर में तीन से चार फीट लंबे कोबरा को लिपटे और डसते देखा तो उसने फौरन एक्शन लिया. युवक ने कोबरा सांप को पकड़ लिया और गुस्से में उसका फन अपने दांतों से चबा डाला.
इसके बाद युवक ने आसपास के लोगों को जानकारी दी. जिसपर परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए. वहां एक रात भर्ती रहने के बाद युवक को छुट्टी दे दी गई. युवक अब बिल्कुल ठीक है. जबकि, युवक द्वारा फन चबाने से कोबरा सांप की मौत हो गई.
आपको बता दें कि कोबरा के डसने और फिर उसका फन चबाने की यह अजीबोगरीब घटना टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव भड़ायल के मजरा पुष्पताली की है. यहां रहने वाला 28 वर्षीय पुनीत चार नवंबर को अपने धान के खेत में काम कर रहा था. तभी एक कोबरा सांप आकर उसके पैर से लिपट गया और उसे डस लिया.
लेकिन पुनीत ने घबराने के बजाय साहस दिखाया और उस जहरीले कोबरा को पूरा दम लगाकर हाथ से पकड़कर अपने पैर से अलग किया. गुस्साये पुनीत ने उसका फन अपने दांतों से चबा डाला, जिससे सांप की मौत हो गई. वहीं, परिजन पुनीत को लेकर फौरन हरदोई मेडिकल कॉलेज भागे. वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और एक रात उसे अपने ऑब्जर्वेशन में रखा. जब लगा की कि उसकी हालत सामान्य है तो अगले दिन छुट्टी दे दी.
इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. शेर सिंह के मुताबिक, युवक के पैर में सांप काटने के निशान थे लेकिन उसके बाद जो मरीज ने किया वो बेहद खतरनाक था. क्योंकि, काला कोबरा अगर फन चबाते समय उसके मुंह में काट लेता या उसका जहर पुनीत के मुंह में चला जाता, तो उसकी जान बचाना मुश्किल हो सकता था. फिलहाल, इस अनोखी घटना की चर्चा केवल गांव में ही नहीं बल्कि अगल बगल के पूरे इलाके में है. लोग पुनीत और मरे कोबरा को देखने भी जा रहे हैं.
पुनीत ने कहा- मैं अपने धान के खेत पर गया था. वहीं पर काला सांप मिला. वह मेरे पैर में लिपट गया. उसने मुझे काट लिया. मैंने उसको पकड़ के पैर से अलग किया. फिर अपने मुंह से सांप का फन काट दिया. जिला अस्पताल में रात भर भर्ती रहा, सुबह घर आ गया. अभी ठीक लग रहा है. कुछ महसूस नहीं हो रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story