छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

Shantanu Roy
4 Nov 2026 8:24 PM IST
सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत
x
छग
Raigarh. रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 प्रभावी माध्यम बन रही है। इसके जरिए रायगढ़ जिले के ग्राम बांसाझार में तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े दो सोलर पंपों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू कराया गया। इससे संबंधित हितग्राहियों को कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की सुविधा फिर से मिलने लगी है। ग्राम बांसाझार निवासी परमानंद पटेल ने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके तथा सद्भामा के यहां स्थापित सोलर पंप तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़े हैं। शिकायत प्राप्त होने पर क्रेडा के जिला एवं जोनल कार्यालय रायगढ़ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की।
क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी विक्रम वर्मा ने बताया कि संबंधित स्थापना एजेंसी से समन्वय कर तकनीकी दल को मौके पर भेजा गया। टीम ने दोनों सोलर पंपों की जांच कर तकनीकी खराबी दूर कर उसे पुनः कार्यशील किया। वर्तमान में दोनों सोलर पंप सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सुविधा मिल रही है। समस्या का समाधान होने पर दोनों हितग्राहियों ने संतुष्टि व्यक्त करते हुए त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। उल्लेखनीय है कि जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा त्वरित निराकरण किया जा रहा है। इससे आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सुलभ माध्यम मिल रहा है।
रायपुर 4 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले नागरिकों को उनके नजदीकी हाट-बाजारों में निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह पहल विशेष रूप से उन क्षेत्रों के नागरिकों के लिए लाभकारी होगी, जहां स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। विशेष रूप से जनजातीय बहुल और दूरस्थ अंचलों में रहने वाले नागरिकों को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में किसी भी व्यक्ति को उपचार से वंचित न रहना पड़े, इसके लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जैसे भौगोलिक रूप से विस्तृत और वनांचल क्षेत्रों वाले जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेंगी। हाट-बाजार ग्रामीण जीवन और स्थानीय अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। इससे उपचार के लिए दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने में लगने वाले समय और खर्च में भी कमी आएगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में रेडक्रॉस सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। चार मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत से जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और विशेष रूप से जरूरतमंद एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला हैं। राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ही ऐसी जनहितकारी पहलों को प्रोत्साहित कर रही है, जिनसे स्वास्थ्य सेवाएं सीधे नागरिकों तक पहुंच सकें। इस अवसर पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया,
जशपुर विधायक
रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, अमर सुल्तानिया, कृष्णा राय, सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, सरगुजा पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी उपस्थित थे।
Next Story