छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वालों के लिए राहत की खबर
Nil dhankar
21 May 2026 9:40 AM IST

x
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। गाड़ी संख्या 18237/18238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 कोच जोड़ा जा रहा है।
रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सुविधा गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में 21 मई से 24 मई तक और फिर 26 मई से 29 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसी तरह, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में यात्री 23 मई से 26 मई तक और 28 मई से 31 मई 2026 तक इस अतिरिक्त कोच का लाभ उठा सकेंगे।
इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।
Next Story





