भारत

बारात जाते समय कहासुनी, फिर जोरदार पत्थरबाजी

jantaserishta.com
21 May 2026 9:00 AM IST
बारात जाते समय कहासुनी, फिर जोरदार पत्थरबाजी
x
5 लोग हिरासत में.
मथुरा: मथुरा के नरहौली गांव में बारात जाते समय आपसी कहा-सुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जोरदार पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत नरहौली गांव में एक बारात जा रही थी। पहुंचने पर पास की एक दुकान पर दोनों पक्षों के बीच पहले कहा-सुनी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी में दुकानदार पक्ष की एक बुजुर्ग महिला को चोटें आईं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस बल ने न्यूनतम बल प्रयोग करते हुए पत्थरबाजी करने वालों को तितर-बितर किया। इस दौरान बारात अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच गई और विवाह का कार्यक्रम परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार पूर्ण रूप से संपन्न कराया गया। घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। थाना हाईवे क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज उपलब्ध हैं। इन फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (नगर जनपद मथुरा) राजीव कुमार ने बताया, "नरहौली हाईवे क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद को पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर लिया। एक वृद्ध महिला घायल हुई है, उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हमने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी दोषियों की पहचान कर उन पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story