छत्तीसगढ़
तहव्वुर राणा को लेकर CM साय ने कहा, ये बड़ी जीत है, ये खुशी का दिन है
Shantanu Roy
10 April 2025 8:20 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, ये बड़ी जीत है. ये खुशी का दिन है. अब आगे की जानकारी भी मिलेगी. सुशासन तिहार को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा, अभी प्रदेश में सुशासन तिहार मना रहे हैं. यह तिहार आठ तारीख से शुरू हुआ है. 11 अप्रैल तक लोगों की समस्याओं का आवेदन ले रहे हैं. आम जनता ऑनलाइन भी अपनी समस्या को रख सकते हैं. 11 तारीख के बाद एक माह में इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. सीएम साय ने कहा, मई से जगह-जगह समस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा. इस शिविर में मैं स्वयं, मंत्री, सांसद, विधायक सभी शामिल होंगे. सुशासन तिहार में जनता की समस्याओं का हम सभी समाधान करने का प्रयास करेंगे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





