भारत
BIG BREAKING: तहव्वुर राणा को भारत लाया गया, NIA मुख्यालय में होगी पूछताछ
Shantanu Roy
10 April 2025 6:52 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को फाइनली भारत लाया जा चुका है. उसे लेकर आ रहा स्पेशल विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ. इसके बाद उसे एयरपोर्ट से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हेडक्वार्टर ले जा रही है जहां उससे जांच एजेंसियों की टीम के द्वारा पूछताछ की जाएगी. इसके बाद तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं.
मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को आखिरकार भारत लाया गया है। उसे लेकर आया विशेष विमान बुधवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पहले से मौजूद थी। एनआईए की टीम ने राणा को अपनी हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक, राणा को एयरपोर्ट से सीधे मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके बाद उसे एनआईए मुख्यालय में पूछताछ के लिए ले जाया जाएगा। जांच एजेंसियों की एक संयुक्त टीम उससे आतंकवादी गतिविधियों और 26/11 हमले में उसकी भूमिका को लेकर गहन पूछताछ करेगी।
इस बीच, राणा को दिल्ली की तिहाड़ जेल में रखने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है। जेल प्रशासन ने उसकी सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। बताया जा रहा है कि उसे एक उच्च-सुरक्षा सेल में रखा जाएगा। उधर, एनआईए कोर्ट के विशेष जज का स्टाफ भी कोर्ट परिसर में पहुंच गया है। कोर्ट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को कोर्ट रूम के पास जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि राणा को आज ही एनआईए कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
गौरतलब है कि तहव्वुर हुसैन राणा पर 2008 में मुंबई में हुए भयावह आतंकी हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। लंबे समय तक प्रत्यर्पण प्रक्रिया के बाद अब उसे भारत लाया गया है। आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर आया विशेष विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हो गया है. एनआईए की टीम एयरपोर्ट पर मौजूद है जो राणा को अपनी कस्टडी में लेगी. इसके बाद राणा को मेडिकल के लिए ले जाया जाएगा. विशेष एनआईए जज का कोर्ट स्टाफ कोर्ट में पहुंच गया है. कोर्ट के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. संभावना है कि उसे एनआईए कोर्ट में पेश किया जा सकता है. कोर्ट रूम के करीब भी किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
Next Story





