छत्तीसगढ़

ट्रक के डाले में घुसकर बनाया रील्स, फिल्मी स्टंट के चक्कर में मौत को बुलावा

Nil dhankar
25 April 2026 12:43 PM IST
ट्रक के डाले में घुसकर बनाया रील्स, फिल्मी स्टंट के चक्कर में मौत को बुलावा
x
वीडियो

कोरबा। जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में पूरी रफ्तार से सड़क पर दौड़ते ट्रेलर के नीचे पैनल पर एक युवक बैठा है। उसके पैर चलते वाहन के साथ जमीन को छू रहे हैं। यह दृश्य किसी फिल्मी स्टंट से कम नहीं लगता। यह वीडियो बालको से उरगा तक के सफर का है। युवक ने इसी खतरनाक तरीके से उक्त दूरी तय की। अब सवाल यह है कि, ये जानलेवा स्टंट था... या युवक के किसी मजबूरी की मर्मांतक कहानी?

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि, युवक ट्रेलर के नीचे बने पैनल में बैठा हुआ है और वाहन तेज रफ्तार में चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि, युवक के पैर चलते ट्रेलर से नीचे जमीन को छू रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, युवक ने बालको से उरगा तक का पूरा सफर इसी स्थिति में तय किया।

इस घटना को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि यह युवक ने सनक में यह जानलेवा स्टंट किया था या फिर किसी मजबूरी में उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।


Next Story