छत्तीसगढ़

बालोद जिले में तेज बारिश का रेड अलर्ट

Nilmani Pal
25 Sept 2025 8:34 AM IST
बालोद जिले में तेज बारिश का रेड अलर्ट
x

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश और तेज अंधड़ की चेतावनी जारी की है। बालोद जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ पर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, मोहला मानपुर 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

Next Story
null