छत्तीसगढ़

200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन

Nilmani Pal
4 July 2026 10:39 AM IST
200 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, दो जिलों में प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन
x
छग

रायपुर। अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. बेरोगजार शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए आज अलग-अलग जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन होने वाले हैं. जहां 235 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी. प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) राजनांदगांव में शनिवार सुबह 9 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप में कैरियर-ट्री के माध्यम से टाटा मोटर्स (गुजरात) और डेल्फिंगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (चेन्नई) के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी. कैंप में शासकीय एवं निजी आईटीआई से उत्तीर्ण अभ्यर्थी, प्रशिक्षण सत्र 2022-24 और 2023-24 के प्रशिक्षणरत विद्यार्थी, 12वीं एवं स्नातक उत्तीर्ण महिला-पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते हैं.

दुर्ग के जिला रोजगार कार्यलय में आज सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला लगने वाला है. इसमें टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन के 200 पद और मुथूट माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड के 35 पदों सहित कुल 235 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए 8 हजार से 20 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन निर्धारित किया गया है. 10वीं, 12वीं और किसी भी विषय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अंकसूची, पहचान पत्र (आधार, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्र, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित हो सकते हैं. भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी Chhattisgarh Rozgar App, रोजगार कार्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक फेसबुक पेज के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है.


Next Story