छत्तीसगढ़

दुर्लभ घटना, बिना बछड़ा दिए गाय दे रही दूध

Nil dhankar
23 Aug 2025 12:41 PM IST
दुर्लभ घटना, बिना बछड़ा दिए गाय दे रही दूध
x
CG

कोरबा. जिले से बिना गर्भधारण किए गाय के दूध देने का मामला सामने आया है. क्षेत्र के लोग इसे चमत्कार मानकर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. लोगों यह भी कह रहे हैं कि यह कामधेनु गाय है. बता दें कि कामधेनु गाय को हिंदू धर्म में एक देवी माना जाता है.

दरअसल, जिले के पाली रोड दीपका का है. जहां धनंजय सिंह के घर में पली 4 साल की गाय ने बिना बछड़ा दिए ही दूध देना शुरू कर दिया है. आमतौर पर गाय केवल बछड़ा जनने के बाद ही दूध देती है, लेकिन इस दुर्लभ घटना ने गाय को लोगों की आस्था का केंद्र बना दिया है.

गाय के मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से रात के वक्त जहां गाय को बांधा जाता था, वहां अगली सुबह रोज दूध गिरा हुआ दिखाई देता था. जब उन्होंने गाय को दुहा, तो वह सचमुच दूध देने लगी. इस खबर के फैलते ही आसपास के लोग उनके घर पहुंचने लगे और गाय को कामधेनु स्वरूप मानकर पूजा-पाठ कर आशीर्वाद ले रहे हैं.

Next Story
null