छत्तीसगढ़

जोगी के कट्टर समर्थक रहे रंजन दयाल का निधन

Nil dhankar
8 Sept 2025 1:08 PM IST
जोगी के कट्टर समर्थक रहे रंजन दयाल का निधन
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य आनंद नगर निवासी रंजन दयाल (80 वर्ष) का सोमवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार सेंट पॉल्स कैथेड्रल की की प्रभु वाटिका में आज शाम चार बजे किया जाएगा। वे स्व. सरोज दयाल के पति थे। वे संदीप दयाल और सोनिया ठाकुर के पिता तथा स्मिता दयाल के ससुर थे।

बता दें कि रंजन दयाल पूर्व सीएम अजीत जोगी के कट्टर समर्थक थे, वे पहले कांग्रेस पार्टी के दमदार नेता माने जाते थे। ईसाई समुदाय के साथ रंजन दयाल की अच्छी पकड़ थी।

Next Story
null