छत्तीसगढ़

डॉग वाले प्रश्न के Answer में राम का नाम, चौथी क्लास के परीक्षा में हंगामा

Nilmani Pal
8 Jan 2026 2:47 PM IST
डॉग वाले प्रश्न के Answer में राम का नाम, चौथी क्लास के परीक्षा में हंगामा
x

महासमुंद। शिक्षा विभाग का विवदास्पद कारनामा सामने आया है। शासकीय स्कूलो में कक्षा चौथी के अर्ध वार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में शिक्षा विभाग ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला सवाल पूछा है। वस्तुनिष्ठ सवाल में मोना के कुत्ते का क्या नाम है और चार विकल्पों में राम का भी नाम दिया है।

कुत्ते के नाम पर सवाल- जवाब में राम का नाम आने पर विश्व हिन्दू परिषद भड़क उठा है और जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला दहन कर विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।जहां हिन्दू संगठन कार्यवाही की मांग कर रहा है , वही शिक्षा विभाग के आला अधिकारी सारा दोष प्रिंटिंग प्रेस पर थोपते हुवे किसी को ठेस पहुंचने पर क्षमा याचना मांग रहे है ।
महासमुंद के शासकीय विद्यालयों मे अर्ध वार्षिक परीक्षा संचालित हो रही है । 7 जनवरी को कक्षा चौथी का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र था । जिसमे पहला प्रश्न था कि what is the name of Mona,s dog? जवाब के चार विकल्प में a- Bala , b- No one is mentioned, c- Sheru , d- Ram लिखा था । जिसे लेकर हिन्दू संगठन आक्रोशित हो गये और एकत्रित होकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी की साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी का पुतला फूंका और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
Next Story
null