छत्तीसगढ़

रमन सिंह के कमर की सफल सर्जरी हुई

Nil dhankar
25 Feb 2026 5:16 PM IST
रमन सिंह के कमर की सफल सर्जरी हुई
x

रायपुर। छग विस् अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के कमर की सफल सर्जरी हुई। उन्होंने x पोस्ट में बताया कि आज तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित हॉस्पिटल में मेरे कमर संबंधी (स्लिप डिस्क) समस्या का ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ है और चिकित्सकों के परामर्श अनुरूप मैं स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा हूँ। आप सभी की मंगलकामनाओं के लिए आभारी हूँ।

बताया जा रहा है कि लंबे समय से रीढ़ संबंधी समस्या के कारण डॉ. रमन सिंह को चिकित्सकीय सलाह पर सर्जरी करानी पड़ी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में यह ऑपरेशन किया गया और इसे नियमित चिकित्सा प्रक्रिया बताया जा रहा है।

बता दें कि डॉक्टरों की निगरानी में आराम की अवधि पूरी होने के बाद डॉ. रमन सिंह के मार्च के दूसरे सप्ताह से फिर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी संभालने की संभावना जताई जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना पार्टी नेताओं और समर्थकों द्वारा की जा रही है।

Next Story
null