छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला

Nil dhankar
6 Sept 2024 10:41 AM IST
मुख्यमंत्री के निर्देश पर राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी का तबादला
x

रायपुर raipur news। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। Chief Minister Vishnudev Sai

उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, श्री आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA . COM पर।

Next Story