भारत

महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, इस हालत में मिला शव

jantaserishta.com
6 Sept 2024 10:36 AM IST
महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, इस हालत में मिला शव
x
पुलिस जांच में जुटी.
देवरिया: यूपी के देवरिया में गौरीबाजार में एक महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। शव को नहर के पटरी किनारे धान के खेत में फेंक दिया गया था। बताया जाता है कि हत्या करने वाले ने थाने पहुंच खुद पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस और फारेंसिक टीम डाग स्कायड के साथ मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेजते हुए पुलिस हत्या की जांच में जुटी है।
गौरीबाजार के बंसहिया नहर किनारे शुक्रवार सुबह धान के खेत में महिला की रक्तरंजित शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। महिला के पेट व सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ गोदा गया था। नहर के पटरी के पीच पर खून बिखरा पड़ा था। शव नहर के पटरी किनारे धान के खेत में पड़ा था। बताया जाता है कि भोर में हत्यारे ने खुद हत्या की सूचना पुलिस को दी। पुलिस डाग स्कायड टीम के साथ मौके पर पहुंची।
महिला की पहचान महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे निवासी सरिता दुबे (35) पत्नी स्व. नितेश उर्फ डब्लू के रुप में पुलिस ने की। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस हत्या के मामले की जांच में जुटी है। लोगों ने आशनाई के चक्कर में महिला के हत्या की आशंका जताया है। घटनास्थल पर बिखरे खून से लगता है महिला व हत्यारे में कुछ देर संघर्ष हुआ है। पति नितेश की छह महीने पहले मौके हो गई थी। महिला के दो संतानों में एक पुत्र व एक पुत्री है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story