
x
छग
Raipur. रायपुर। राजभवन से स्थानांतरित अधिकारियों को आज बिदाई दी गई। राज्यपाल रमेन डेका ने राज्यपाल के परिसहाय निशांत कुमार और सुनील शर्मा, पूर्व संयुक्त सचिव हिना अनिमेष नेताम, पूर्व परिवहन अधिकारी प्रेमकांत त्रिवेदी के स्थानांतरण पर उन्हें नये दायित्वों तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं तथा सफाई कर्मी एस कसैय्या की सेवानिवृत्ति पर सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि शासकीय सेवा के दौरान स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिसका पालन सभी को करना होता है।
इसलिए एक स्थान पर लंबे समय तक रहने की मानसिकता से बाहर निकलना आवश्यक है। जहां भी कार्य करें अपना सर्वश्रेष्ठ दें। शासकीय दायित्वों के साथ अपने परिवार को भी समय दें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं है बल्कि नये अध्याय की शुरूआत है इसे आनंद पूर्वक जीना चाहिए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की महिला बैंड ‘‘चिन्हारी द गर्ल बैंड‘‘ द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा, राज्यपाल के विधिक सलाहकार, भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





