छत्तीसगढ़

रायपुर के हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को 20 साल की हुई सजा

Nilmani Pal
6 Jun 2025 5:13 PM IST
रायपुर के हिस्ट्रीशीटर यासीन अली को 20 साल की हुई सजा
x

रायपुर। शहर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी यासीन अली ईरानी को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट पंकज कुमार सिन्हा की अदालत ने 20 साल की कठोर सजा सुनाई है। यह सजा वर्ष 2021 में पंडरी थाना क्षेत्र में दर्ज नशीली दवाओं के दो अलग-अलग मामलों में सुनाई गई है।

जानकारी के अनुसार यासीन अली के पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां, सिरप और गांजा बरामद किया था। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि वह इन मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री में लंबे समय से लिप्त था।

यासीन अली ईरानी पहले भी गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली और धमकी जैसे कई संगीन आरोप दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह एक लंबे समय से शहर में सक्रिय माफिया नेटवर्क का हिस्सा रहा है।

Next Story
null