छत्तीसगढ़

रायपुर : जोन 3 में जोन कमिश्नर ने ली बैठक

Nil dhankar
13 Feb 2026 2:23 PM IST
रायपुर : जोन 3 में जोन कमिश्नर ने ली बैठक
x

रायपुर। नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा स्वच्छ रैंकिंग 2025-26 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने की प्रशासनिक तैयारी प्रारम्भ कर di गयी है.

आज नगर निगम जोन 3 शंकर नगर जोन कार्यालय में जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिँह ने स्वच्छ रैंकिंग 2025-26 की तैयारी बैठक कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी, स्वच्छता निरीक्षकों, वार्ड स्वच्छता प्रभारियों, वार्ड सुपरवाइजरों, सफाई ठेकेदारों की बैठक ली और उन्हें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की जोन 3 के सभी 7 वार्डों में पुख्ता प्रशासनिक तैयारी रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रैंकिंग दिलवाने राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा - निर्देश अनुसार कार्य कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने कहा.



Next Story