भारत

'1000 में हवलदार, 10,000 में इंस्पेक्टर और 1 लाख में पूरा पुलिस स्टेशन'...युवक ने बनाई भौकाल वाली रील

jantaserishta.com
13 Feb 2026 1:52 PM IST
1000 में हवलदार, 10,000 में इंस्पेक्टर और 1 लाख में पूरा पुलिस स्टेशन...युवक ने बनाई भौकाल वाली रील
x
वीडियो हुआ वायरल.
मथुरा: मथुरा के थाना गोवर्धन पुलिस ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पुलिस महकमे का मजाक उड़ाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. देवसेरस गांव के रहने वाले 20 वर्षीय रॉबिन पुत्र रईस ने एक रील बनाकर पूरे थाने की नीलामी करने और अधिकारियों को खरीदने का विवादित वीडियो डाला था.
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांठोली देवसेरस बंबा की पुलिया के पास से पकड़ा. युवक ने वीडियो में हवलदार की कीमत 1,000 और इंस्पेक्टर की 10,000 रुपये लगाते हुए पूरे स्टेशन का सौदा 1 लाख में करने का दुस्साहस किया था.
पकड़ा गया युवक रॉबिन जिस देवसेरस गांव का निवासी है, वहां के लोग ऑनलाइन ठगी करने में माहिर माने जाते हैं. करीब एक महीने पहले ही पुलिस ने इसी गांव से ठगी के आरोप में 40 लोगों को गिरफ्तार किया था.
इसी पृष्ठभूमि के बीच रॉबिन ने पुलिस को चुनौती देते हुए वीडियो वायरल किया कि हिंदुस्तान में पैसे की कीमत घट गई होगी, इसलिए वह पुलिस को खरीदने की हैसियत रखता है. इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था.
सोशल मीडिया पर खुद को 'सौदागर' बताने वाला रॉबिन पुलिस की गिरफ्त में आते ही पूरी तरह बदल गया. गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीरों में वह अपने किए गए कृत्य पर हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वर्दी और कानून का मजाक उड़ाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story