छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू गोदकर युवक को रेलवे ट्रैक में फेंका

Nil dhankar
3 March 2026 1:58 PM IST
रायपुर : चाकू गोदकर युवक को रेलवे ट्रैक में फेंका
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। होली के मौके पर देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया। पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय रोशन ध्रुव निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय युवक बेहोशी की हालत में था। फिलहाल उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

घटना को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी साझा करने से बच रही है। वारदात के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इलाके में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Story
null