
रायपुर। अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी गुलशन कुमार गेण्डरे गिरफ्तार हुआ है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत स्थित ग्राम मांढर कच्ची रोड की ओर से बिना नम्बर एक्टिवा वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा मेन रोड की ओर जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुये व्यक्ति को पडाव पारा मांढर मेन रोड विधानसभा पास चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम गुलशन कुमार गेण्डरे निवासी विधानसभा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैले की तलाशी लेने पर थैलों में शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी गुलशन कुमार गेण्डरे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 200 पौवा देशी शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 70,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 395/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी - गुलशन कुमार गेण्डरे पिता भुखन लाल गेण्डरे उम्र 36 साल निवासी दोन्देखुर्द दुर्गापारा थाना विधानसभा जिला रायपुर।





