छत्तीसगढ़

रायपुर : युवक पर रेजर ब्लेड से हमला, FIR दर्ज

Nilmani Pal
12 Sept 2025 8:33 AM IST
रायपुर : युवक पर रेजर ब्लेड से हमला, FIR दर्ज
x

रायपुर। गाड़ी की हेडलाइट पड़ने पर आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हुआ है। युवक के गाल, सीने और हाथों में चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित दिलीप साहू भटगांव में रहता है। 11 सितंबर को वह अपने दोस्त मोहन यादव और राहुल साहू के साथ खोरपा गांव गया था। इस दौरान रात 8:30 बजे जब घर जाने के लिए निकला। तब उनकी गाड़ी की हेडलाइट दूसरी बाइक के सामने बैठे नरेंद्र साहू और उसके दोस्तों के ऊपर पड़ गई।

इस बात से नरेंद्र साहू और उसके दोस्त नाराज हो गए उन्होंने गाली गलौज देनी शुरू कर दी। फिर नरेंद्र साहू और उसके दोस्तों ने दिलीप की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बाद नरेंद्र साहू ने अपने पास रखे रेजर ब्लेड से दिलीप पर हमला कर दिया। जिससे युवक के गाल, सीना और हाथों में चोट आईं है।

Next Story
null