छत्तीसगढ़

रायपुर : सोने की रानी हार लेकर फूर्रे हुए महिला और पुरुष

Nil dhankar
13 March 2026 10:21 AM IST
रायपुर : सोने की रानी हार लेकर फूर्रे हुए महिला और पुरुष
x

रायपुर। जेवर खरीदने सराफा दुकान आई महिला रानी हार समेत 5 लाख के जेवर पहनकर फरार हो गई। टिकरापारा पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार को दोपहर हुई। सराफा व्यवसाई ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। देवपुरी सतनाम चौक स्थित मां दुर्गा ज्वेलर्स में दोपहर 3 बजे एक महिला कमलेश्वरी साहू, और पुरुष मेशराम साहू आए।

दोनों ने जेवर खरीदने डिजाइन दिखाने कहा। महिला ने रानी हार,कान की बालियां, अंगूठी, बिछिया पायल पहन कर देखा। और सहेली से पैसे लेकर आतीं हूं कहकर चली गई। जेवरों की कीमत 4.93 लाख रुपए बताई गई है। संचालक दुर्गा प्रसाद सोनी 58 ने रात 10 बजे टिकरापारा थाने में धारा 305 के तहत मामला दर्ज कराया। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null