छत्तीसगढ़

रायपुर : महिला अफसर की मोबाइल चोरी, UPI से लाखों रुपए पार

Nil dhankar
19 Jan 2026 9:43 AM IST
रायपुर : महिला अफसर की मोबाइल चोरी, UPI से लाखों रुपए पार
x

रायपुर। राजधानी में मोबाइल चोरी के बाद डिजिटल ठगी की गई है। आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत समता कालोनी निवासी नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. निधि ग्वालरे का अज्ञात आरोपित ने पहले मोबाइल चोरी किया। फिर उसी मोबाइल से यूपीआइ का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से दो लाख 26 हजार 562 रुपये निकाल लिए।

डॉ निधि वर्तमान में नया रायपुर स्थित संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं भवन में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे 13 जनवरी को समता एक्सप्रेस से दिल्ली से रायपुर पहुंचीं। सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्टेशन पर उतरने के बाद आटो से अपने घर समता कालोनी गईं। घर पहुंचने के बाद करीब सात बजे जब उन्होंने अपने पिट्ठू बैग की साइड पाकेट चेक की तो मोबाइल फोन गायब था।

प्रारंभ में उन्होंने मोबाइल गुम होने की सूचना आजाद चौक थाने में दी और संबंधित सिम को बंद कराया। इसके बाद उन्होंने नया मोबाइल लेकर उसी नंबर का सिम पुनः चालू कराया। इसी बीच 16 जनवरी को उनके मोबाइल पर स्टेट बैंक आफ इंडिया से खाते से पांच हजार रुपये डेबिट होने का मैसेज आया। संदेह होने पर वे कचहरी स्थित बैंक शाखा जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। स्टेटमेंट से पता चला कि 13 से 16 जनवरी के बीच अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआइ के माध्यम से उनके खाते से अलग-अलग किस्तों में कुल दो लाख 26 हजार 562 रुपये पार दिए हैं।

Next Story