छत्तीसगढ़
रायपुर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की दबंगई, युवक से गाली-गलौज का वीडियो वायरल
Shantanu Roy
17 April 2025 9:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के भाटा गांव चौक से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक पुलिस के दो कर्मियों द्वारा एक युवक से बदसलूकी और गाली-गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवक मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखता है और उसके साथ ट्रैफिक कर्मियों ने न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि मारपीट भी की। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के साथ पहले तो पुलिसकर्मियों ने झापड़ मारे और फिर उसके साथ गालियों की बौछार कर दी। पुलिस ने अपना बयान जारी करते हुए कहा है कि शराब के नशे में धुत युवकों का ट्रैफिक जवानों ने चालान काटने की बात कही तभी युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी की।
यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया है। इस संबंध में जब ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। माना जा रहा है कि जैसे ही वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेंगे, आरोपी ट्रैफिक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है। इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और खासकर ट्रैफिक विभाग के व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता के साथ इस तरह के दुर्व्यवहार ने लोगों में नाराजगी और आक्रोश भी बढ़ा दिया है।
Tagsरायपुरट्रैफिक पुलिसमारपीटगाली गलौजवायरल वीडियोट्रैफिक पुलिसकर्मीमजदूर युवकभाटा गांव चौकपुलिस दुर्व्यवहारट्रैफिक डीएसपीसतीश ठाकुरसोशल मीडिया वायरलपुलिस लापरवाहीरायपुर समाचारRaipurTraffic Policeassaultabuseviral videotraffic policemanlaborer youthBhata village chowkpolice misbehaviortraffic DSPSatish Thakursocial media viralpolice negligenceRaipur newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





