
x
छग
Raipur. रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की टीम ने आज गोल बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित रवि भवन में छापा मारा। इस दौरान मोबाइल रिपेयरिंग की कई दुकानों से 15 से 16 साल के 06 नाबालिग बच्चों को बचाया गया। मामले की एफआईआर गोल बाजार थाने में दर्ज की गई है।
यह अभियान जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास शैल ठाकुर के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई रश्मि बाला तिवारी के दिशा निर्देश एवं डीएसपी नंदनी ठाकुर, गोल बाजार की थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर के नेतृत्व में चलाया गया। बचाव किए गए बच्चों में 02 बालिकाएं और 04 बालक हैं। यह बच्चे रायपुर शहर के अलग अलग क्षेत्र से आकर रवि भवन में मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य कर रहे थे। मामले में नियोक्ता के विरूद्ध किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम 2015 तथा बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियम) अधिनियम 1986 की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





