छत्तीसगढ़

रायपुर : आज दोपहर 12 बजे से ये रास्ते ब्लॉक, शाम 6 बजे तक आने-जाने से बचे

Nilmani Pal
20 April 2026 6:35 AM IST
रायपुर : आज दोपहर 12 बजे से ये रास्ते ब्लॉक, शाम 6 बजे तक आने-जाने से बचे
x

रायपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी सोमवार को रायपुर की सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन करेगी। इस आक्रोश रैली में प्रदेश भर से भारी संख्या में महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदर्शन की शुरुआत इंडोर स्टेडियम में एक विशाल सभा के साथ होगी, जिसके बाद रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

इस बड़े जमावड़े को देखते हुए रायपुर यातायात पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है और नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवायजरी के अनुसार, यह आक्रोश रैली इंडोर स्टेडियम से निकलकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इस कार्यक्रम के चलते दोपहर 12:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक शहर के कई मार्ग पूरी तरह बाधित रहेंगे।

ये रास्ते रहेंगे बाधित

1. बुद्धेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होकर बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।

2. श्याम टॉकीज गणेश मंदिर तिराहा से सदानी चौक सदर बाजार

3. महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम

4. कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम

5. बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम

6. ⁠कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक

7.आकाशवाणी चौक कालीमंदिर से नल घर चौक!

Next Story