छत्तीसगढ़

रायपुर: शो-रूम में चोरी, नकदी और मोबाइल गायब थे

Nilmani Pal
8 Sep 2024 6:51 AM GMT
रायपुर: शो-रूम में चोरी, नकदी और मोबाइल गायब थे
x

रायपुर raipur news। शहर में चोरी और लूट की वारदात बढ़ गई है। आए दिन राह चलते लोगों से लूट हो रही है। बंद दुकान, मकान को भी चोर निशाना बना रहे हैं। अभनपुर में ऐसी ही घटना हुई है। वहां बंद राजधानी ऑटोमोबाइल शो रूम की छत काटकर भीतर घुसे चोरों ने काउंटर से 55 हजार नकदी और मोबाइल पार कर दिया। Rajdhani Automobile Showroom

शो रूम के संचालक अनुकूल भंडारी ने पुलिस को बताया कि शो रूम को मैनेजर शैलेंद्र बांधे रात आठ बजे बंद कर घर चला गया था। दूसरे दिन जब वह दुकान खोल कर अंदर गया तो देखा कि कैश काउंटर का दराज टूटा हुआ था। शो रूम के टावर के कोने की सीट मुडी हुई थी। शैलेंद्र ने इसकी जानकारी फोन पर दी। दुकान में आकर देखा तो गल्ले में रखे 55 हजार और मोबाइल नहीं थे।

Next Story