छत्तीसगढ़

रायपुर में स्विच गियर कारोबारी से लाखों की ठगी

Nilmani Pal
28 Dec 2025 11:06 AM IST
रायपुर में स्विच गियर कारोबारी से लाखों की ठगी
x

रायपुर। आरटीओ के फर्जी ई चालान एप के झांसे में आकर एक युवक 10 लाख रुपए गवां बैठा। 22 दिसंबर को हुई। इस ठगी के तीन बाद आरटीओ ने लोगों को अलर्ट किया। मिली जानकारी अनुसार अरिहंत कांप्लेक्स गंज स्थित पटेल स्विच गियर के संचालक पंकज पटेल 35 को 22 दिसंबर को दोपहर 12 बजे अज्ञात ने आरटीओ का ई चालान फाइल भेजा।

इसे क्लिक करते ही उसके नंबर से बैंक एकाउंट हैक कर 10 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिया। इस मामले में पंकज पटेल ने 27 दिसंबर की रात गंज थाने में धारा 318-4 के तहत दर्ज कराया। इस मामले में पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है। सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर।

Next Story
null