छत्तीसगढ़

रायपुर : चाकू से कई बार पेट पर वार, कोतवाली इलाके की घटना

Nil dhankar
12 Jun 2025 4:09 PM IST
रायपुर : चाकू से कई बार पेट पर वार, कोतवाली इलाके की घटना
x

रायगढ़। 2 साल पुरानी रंजिश में चाकू से हमला हुआ है। एक युवक ने कोल्डड्रिंक खरीदने के दौरान आरोपी ने पहले विवाद किया, फिर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसके पेट, हाथ और चेहरे पर चोटें आई हैं। फिलहाल युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अमित सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि वह सिमरन सिटी रायपुर में रहता है। अपने दोस्तों के साथ बुधवार रात 12:30 बजे करीब शहीद हमीद नगर के पास कोल्डड्रिंक खरीदने गया था। इस दौरान वहां पर चंदन सोनी अपने दो दोस्तों के साथ खड़ा था। चंदन ने अमित के एक दोस्त ऋषिकेश सेंद्रकर से 2 साल पुराने मारपीट को लेकर बहसबाजी शुरू कर दी।

चंदन ने बहसबाजी के बाद उसने अश्लील गाली गलौज दी और अपने पास रखे चाकू को निकाल लिया। अमित और उसके दोस्तों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो वह उन्हें चाकू दिखाकर डरा दिया। फिर उसने एक के बाद एक कई बार ऋषिकेश पर किए। चाकू ऋषिकेश के पेट हाथ और चेहरे पर लगा जिससे गंभीर चोट आई और वह जमीन पर नीचे गिर गया।

इस बीच मौका देखकर आरोपी फरार हो गया। ऋषिकेश के दोस्तों ने मेकाहारा अस्पताल में एडमिट कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Next Story
null