छत्तीसगढ़

रायपुर : बदबूदार पेयजल सप्लाई हो रही कचना इलाके में

Nilmani Pal
6 Jan 2026 9:11 AM IST
रायपुर : बदबूदार पेयजल सप्लाई हो रही कचना इलाके में
x

रायपुर। कचना बीएसयूपी फेस-1 कॉलोनी में सीवर लाइन के साथ गुजर रही पेयजल पाइप लाइन एक साल से फटी हुई है, जिससे नलों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि सप्लाई शुरू होने के पहले 10 से 15 मिनट तक लोग पानी नहीं भरते हैं। 10 मिनट तक जब पानी की सफाई चलते रहती है, उसके बाद पानी थोड़ा साफ होने के बाद लोग भरते हैं। मजबूरी में रहवासी बदबूदार पानी का उपयोग कर रहे हैं, जबकि पीने के लिए पानी को उबालना पड़ रहा है।

कॉलोनी की पाइप लाइनें सड़ चुकी हैं और कई जगह कपड़े से बांधकर अस्थायी रूप से रोकी गई हैं। दूसरी ओर, रहमानिया चौक जैसे व्यावसायिक क्षेत्र में नालियां जाम हैं और सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। लोग जलजनित बीमारियों को लेकर चिंतित हैं।

कचना बीएसयूपी फेस-1 में सीवर लाइन के साथ गुजरी पेयजल पाइप एक साल से फटी हुई है। स्थानीय निवासी नरंकार सिंह के अनुसार, सप्लाई शुरू होते ही पहले 10-15 मिनट तक बदबूदार और गंदा पानी आता है। इसके बाद जब पानी थोड़ा साफ होता है, तब लोग भरना शुरू करते हैं। कई जगह पाइप को कपड़े से बांधकर अस्थायी तौर पर रोका गया है। लोग मजबूरी में इस पानी का उपयोग कर रहे हैं। पीने के लिए पानी को उबालना पड़ता है, फिर भी बीमारी का डर बना रहता है। बच्चे अक्सर बीमार पड़ते हैं।

Next Story
null