छत्तीसगढ़

रायपुर : शेयर ब्रोकर ने 9 लाख की ठगी की

Nilmani Pal
20 Nov 2025 11:29 AM IST
रायपुर : शेयर ब्रोकर ने 9 लाख की ठगी की
x

रायपुर। अपने को शेयर ब्रोकर बता कर अज्ञात व्यक्ति ने गोबरा नवापारा के लोगों से 9.75 लाख रुपए अपने बताए खाते में जमा कराकर धोखाधड़ी की। पुलिस के अनुसार वार्ड 9 निवासी कृष्ण कुमार जगने ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार फोन नंबर 7987336425 से कृष्ण कुमार को 9 सितंबर को काल आया।

उसने अपने को नुआमा स्टाक ब्रोकर बताया। उसने शेयर बाजार में निवेश करने पर मुनाफे का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर कृष्ण कुमार और अन्य लोगों ने 9,75000रूप‌ए अज्ञात व्यक्ति के बताए खाते में जमा किया। बीते दो माह में मुनाफा और मूलधन न मिलने पर कृष्ण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

Next Story
null