छत्तीसगढ़
रायपुर रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर होंगे शिफ्ट, 18 जून से नए स्थान से मिलेगा टिकट
Shantanu Roy
16 Jun 2025 8:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा रायपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के तहत गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित (UTS/PRS) टिकट काउंटर को स्थानांतरित किया जा रहा है। यह शिफ्टिंग 17 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे की जाएगी। नए स्थान पर यह टिकट काउंटर प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास स्थापित किया जा रहा है। यात्रीगण 18 जून 2025 से नए स्थान पर बने अस्थायी काउंटर से पूर्ववत आरक्षित और अनारक्षित टिकट ले सकेंगे।
रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अस्थायी बदलाव रायपुर स्टेशन पर चल रहे स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए समय से जानकारी प्राप्त करें और नए स्थान से टिकट लेने में सहयोग प्रदान करें। यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए संबंधित सूचनाएं स्टेशन परिसर में भी प्रदर्शित की जा रही हैं। रेलवे ने यह भी आश्वासन दिया है कि विकास कार्यों के दौरान यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है, और भविष्य में एक आधुनिक और सुविधाजनक स्टेशन का लाभ सभी यात्रियों को मिलेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





