छत्तीसगढ़
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भव्य आयोजन
Shantanu Roy
16 Jun 2025 8:06 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज एकात्म परिसर में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "प्रोफेशनल मीट एवं प्रदर्शनी" का उद्घाटन किया। सांसद श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष हर आम नागरिक के जीवन में खुशहाली, सम्मान और सुरक्षा लाने वाले रहे हैं। गरीबों को पक्के मकान, किसानों को तिगुनी आय, महिलाओं को सशक्तिकरण, युवाओं को नए अवसर, और देश को आत्मनिर्भरता यही इन वर्षों की असली उपलब्धियां हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, महतारी वंदन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने जन-जन तक विकास और विश्वास पहुंचाया है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि, आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में चौथे स्थान पर पहुंच चुकी है और तीसरे स्थान की ओर तेजी से अग्रसर है। सामरिक सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद की समाप्ति जैसे बड़े कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व में सफल हो रहे हैं।
हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभानी है। हम पौधारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता जैसे छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से भी विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित रायपुर में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे रामसेतु बनाने में गिलहरी का योगदान था, वैसे ही प्रत्येक नागरिक का योगदान राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, निगम-मंडल के अध्यक्षगण, अधिवक्ता, डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, शिक्षक, व्यापारी वर्ग सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को "विकसित भारत 2047" के संकल्प की शपथ भी दिलाई। सांसद के रूप में एक वर्ष पूर्ण होने पर बृजमोहन अग्रवाल को दी बधाई। इस अवसर पर, सांसद बनने के एक वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की सम्मानित जनता ने बृजमोहन अग्रवाल को बधाई दी उनका गाजमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





