भारत

रैपिडो ड्राइवर ने महिला को सड़क पर जड़ा थप्पड़, लेकिन...ये है पूरा मामला

jantaserishta.com
16 Jun 2025 5:45 PM IST
रैपिडो ड्राइवर ने महिला को सड़क पर जड़ा थप्पड़, लेकिन...ये है पूरा मामला
x
वीडियो हुआ वायरल.
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में रैपिडो ड्राइवर सुहास का महिला को थप्पड़ जड़ने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उसने सफाई दी है. ड्राइवर का कहना है कि महिला ने पहले उससे बदतमीजी की और उसपर हमला किया. जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी.
रैपिडो ड्राइवर सुहास ने बताया कि जिस दिन ये पूरी घटना हुई, उस दिन सुबह 9 बजे उसने महिला को उसके स्थान से पिकअप किया. जैसे ही थोड़ा आगे बढ़ा वो जल्दबाजी में बता रही थी कि उसे कहां जाना है. मैं उसे जयनगर की तरफ से एक छोटे रास्ते से लेकर जा रहा था. ताकि उसे ऑफिस जाने में देरी न हो.
इस बीच एक कार रास्ते में आ गई और मुझे अचानक ब्रेक दबाकर रोकना पड़ा. मैं महिला के ऑफिस से लगभग 100 मीटर की दूरी पर था तो उसने पूछा कि मैंने क्या पढ़ा है और क्या मुझे गाड़ी चलाना आता है. जिसके जवाब में मैंने बताया कि उसे मैंने इस रास्ते इसलिए लाया क्योंकि यह एक शॉर्टकट है. वो मुझे बोलने नहीं दे रही थी.
ड्राइवर ने आगे बताया कि जिसकी वजह से वो क्रोधित हो गया और फिर उसे कहा कि अपने राज्य वापस चले जाओ. जिसके बाद मैंने उसे बताया कि 77 रुपये का भुगतान करना है, लेकिन फिर भी वह लगातार चिल्लाती रही थी. फिर उसने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया, जवाब में मैंने कहा कि ऐसा करने का अधिकार उनके पास नहीं है. महिला ने टिफिन बॉक्स से भी हमला किया.
ड्राइवर ने बताया कि उसने धैर्य बनाने की पूरी कोशिश की और महिला को नर्म रहने को कहा. हालांकि, महिला के द्वारा दो बार हमले किए जाने और ऊंची आवाज करने की वजह से मैंने आत्मरक्षा में प्रतिक्रिया दी. मैं वहां मौजूद लोगों को भी समझाया कि महिला बेवजह गुस्सा और उसने पहले हमला किया.
तीन से चार दिन पहले सोशल मीडिया पर एक बेंगलुरु का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें एक रैपिडो ड्राइवर महिला को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आता है. ड्राइवर महिला को इतने जोर से थप्पड़ मारता है कि महिला जमीन पर गिर जाती है.
हालांकि, अब एक नया वीडियो सामने आया है. जिससे सारी थ्योरी बदल गई है. नए वीडियो में नजर आ रहा है कि महिला पहले उससे बातचीत कर रही है और फिर अचानक से ड्राइवर पर हमला कर देती है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एनसीआर (गैर-संज्ञेय रिपोर्ट) दाखिल किया था. हालांकि, अब पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है.
सोमवार (16 जून) को महिला ने जयनगर पुलिस स्टेशन में उपस्थित हुई और ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस को किए गए शिकायत में महिला ने बताया कि वाहन संख्या KA-05-KJ-2897 का रैपिडो ड्राइवर ने उसके साथ सार्वजनिक स्थान पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की.
शिकायतकर्ता के अनुसार, ड्राइवर बाइक चलाते समय किसी भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहा था और लापरवाही से बाइक चला रहा था. पुलिस ने आगे की जांच करने के लिए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story