छत्तीसगढ़
रेल मदद ऐप के माध्यम से रायपुर रेल मंडल यात्रियों को उपलब्ध करा रहा है त्वरित चिकित्सा सहायता
Shantanu Roy
5 Aug 2026 6:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य कंट्रोल में संचालित रेलमदद टीम यात्रियों की स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलमदद (RailMadad) प्लेटफॉर्म के माध्यम से चौबीसों घंटे त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहा है। यात्रा के दौरान किसी भी यात्री की तबीयत खराब होने अथवा चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता होने पर रेलमदद के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही रेलवे के वाणिज्य एवं चिकित्सा विभाग एवं स्टेशन प्रबंधन की टीम समन्वित रूप से सक्रिय होकर संबंधित स्टेशन पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाइयों तथा अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक रायपुर रेल मंडल द्वारा रेलमदद के माध्यम से प्राप्त 580 चिकित्सा सहायता संबंधी मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इनमें 553 मामले ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से संबंधित थे, जबकि 27 मामलों में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।
पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में रायपुर रेल मंडल द्वारा रेलमदद के माध्यम से प्राप्त 1,129 चिकित्सा सहायता संबंधी मामलों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। इनमें 1,074 मामले ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों से संबंधित थे, जबकि 55 मामलों में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कंट्रोल कार्यालय, चिकित्सा विभाग, स्टेशन प्रबंधन, ट्रेन स्टाफ एवं रेलमदद टीम के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित कर यात्रियों तक समय पर सहायता पहुँचाई गई। रेलमदद केवल शिकायत निवारण का माध्यम ही नहीं, बल्कि यात्रियों के लिए एक संवेदनशील एवं जीवनरक्षक सहायता प्रणाली के रूप में भी कार्य कर रही है। रायपुर रेल मंडल द्वारा उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सहायता के दौरान अनेक ऐसे अवसर आए, जब समय पर की गई कार्रवाई ने यात्रियों एवं उनके परिजनों को बड़ी राहत प्रदान की।
इन सभी मामलों में रायपुर रेल मंडल का वाणिज्य विभाग एवं चिकित्सा विभाग, स्टेशन प्रबंधन, कंट्रोल कार्यालय, ट्रेन टीटीई स्टाफ एवं रेलमदद टीम के समन्वित प्रयासों से यात्रियों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई गई। सहायता प्राप्त करने वाले अनेक यात्रियों एवं उनके परिजनों ने रेलमदद प्लेटफॉर्म पर सकारात्मक प्रतिक्रिया (एसिलेंट फीड बैक) दर्ज करते हुए रेलवे कर्मचारियों की संवेदनशीलता, तत्परता एवं मानवीय दृष्टिकोण की सराहना की। रायपुर रेल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की चिकित्सा, सुरक्षा अथवा अन्य सहायता की आवश्यकता होने पर वे रेलमदद मोबाइल ऐप, रेलमदद पोर्टल अथवा रेलवे हेल्पलाइन 139 के माध्यम से तत्काल सूचना दें। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विभागों के समन्वय से यथाशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
वाणिज्य कंट्रोल में संचालित रेलमदद टीम द्वारा चौबीसों घंटे त्वरित चिकित्सा सहायता:-
हाल ही में 20 अप्रैल, 2026 को ट्रेन संख्या 12145 में यात्रा कर रहे 34 वर्षीय गोपाल साहू को पीलिया, लगातार उल्टी एवं आंखों में तेज जलन की शिकायत होने पर रेलमदद स्टाफ ने शिकायत प्राप्त होते ही वाणिज्य कंट्रोल की रेलमदद टीम ने हेल्थ केयर हब, रायपुर तथा मेडिकल टीम को तत्काल सूचना दी। रायपुर स्टेशन पर मेडिकल टीम ने यात्री को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता एवं प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया, जिससे समय रहते उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
इसी प्रकार 09 अप्रैल, 2026 को ट्रेन संख्या 12856 में यात्रा कर रहे यात्री अभिषेक ने अपनी महिला परिजन के लिए सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने का अनुरोध रेलमदद के माध्यम से किया। शिकायत मिलते ही वाणिज्य कंट्रोल की रेलमदद टीम ने दुर्ग स्टेशन के अधिकारियों से समन्वय स्थापित किया और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। यात्री ने समय पर मिली इस संवेदनशील सहायता के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया।
04 अप्रैल, 2026 को ट्रेन संख्या 12906 में यात्रा कर रहे एक अन्य मामले में लगभग चार माह के एक शिशु, जिसकी हाल ही में हृदय शल्य चिकित्सा हुई थी, के लगातार अस्वस्थ होने की सूचना रेलमदद को प्राप्त हुई। शिकायत मिलते ही मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, रायपुर एवं संबंधित स्टेशन अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया। मेडिकल टीम ने शिशु एवं उसके परिजनों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली।
30 जून 2026 को ट्रेन संख्या 12809 में यात्रा कर रहे विकास को शरीर में तेज दर्द, चक्कर, कंपकंपी एवं सिरदर्द की शिकायत होने पर रेलमदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। मेडिकल टीम, कोचिंग कंट्रोल, उप स्टेशन अधीक्षक तथा ऑन-बोर्ड टीटीई के समन्वित प्रयासों से रायपुर स्टेशन पर यात्री को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। यात्री ने स्वयं पुष्टि की कि उन्हें समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त हुई।
इसी प्रकार 09 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 12130 में यात्रा कर रहे रामप्रवेश यादव ने अपनी 5 वर्षीय पुत्री के तेज बुखार की सूचना रेलमदद के माध्यम से दी। शिकायत प्राप्त होते ही मेडिकल टीम को आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था के निर्देश दिए गए तथा रायपुर स्टेशन पर बालिका को आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। परिजनों ने रेलवे की त्वरित एवं मानवीय सेवा की सराहना की। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का रायपुर रेल मंडल यात्रियों को सुरक्षित, सहज एवं भरोसेमंद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए आधुनिक तकनीक, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।
……………………………….
रेल मदद ऐप से कैसे सहयोग/ सहायता प्राप्त करें
1. भारतीय रेल का आधिकारिक RailMadad ऐप डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
2. लॉगिन करें
• ऐप खोलें।
• अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें।
• प्राप्त OTP डालकर लॉगिन करें।
3. शिकायत/सहायता दर्ज करें
• "Register Complaint" या "Lodge Complaint" विकल्प चुनें।
• यदि टिकट बुक है तो PNR नंबर दर्ज करें। इससे ट्रेन, कोच और सीट की जानकारी स्वतः आ जाएगी।
• यदि PNR उपलब्ध नहीं है, तो ट्रेन संख्या, कोच, बर्थ और यात्रा का विवरण स्वयं भरें।
4. सहायता का प्रकार चुनें
आवश्यकतानुसार श्रेणी का चयन करें, जैसे—
• मेडिकल सहायता
• सुरक्षा
• स्वच्छता
• खान-पान
• पानी
• बिजली/एसी
• स्टाफ व्यवहार
• अन्य शिकायतें
5. शिकायत का विवरण लिखें
• समस्या का संक्षिप्त विवरण लिखें।
• यदि आवश्यक हो तो फोटो भी अपलोड करें।
• Submit बटन दबाएँ।
6. शिकायत की स्थिति देखें
• शिकायत दर्ज होने के बाद एक Complaint ID प्राप्त होगी।
• ऐप के Track Complaint विकल्प में जाकर शिकायत की प्रगति और निस्तारण की स्थिति देख सकते हैं।
सहायता प्राप्ति पर एसिलेंट / संतोषजनक आवश्यक फीड बेक दे ।
चिकित्सा सहायता के लिए क्या करें?
यदि यात्रा के दौरान किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए—
• RailMadad ऐप में Medical Assistance चुनें।
• PNR, कोच और बर्थ की जानकारी दें।
• बीमारी/समस्या का संक्षिप्त विवरण लिखें।
• रेलवे की मेडिकल एवं ऑपरेटिंग टीम अगले उपयुक्त स्टेशन पर डॉक्टर, दवाइयों या आवश्यक चिकित्सा सहायता की व्यवस्था करेगी।
यदि ऐप का उपयोग संभव न हो, तो यात्री:
• रेलवे हेल्पलाइन 139 पर कॉल कर सकते हैं।
• या RailMadad वेबसाइट के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
Tagsरायपुर पुलिससिविल लाइन थानाचाकू के साथ गिरफ्तारआर्म्स एक्टडीसीपी सेंट्रल जोनतारकेश्वर पटेलकुश नागलव नागअपराध नियंत्रणरायपुर क्राइमRaipur PoliceCivil Lines Police Stationarrested with a knifeArms ActDCP Central ZoneTarkeshwar PatelKush NagLav Nagcrime controlRaipur crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





