छत्तीसगढ़

रायपुर: देह व्यापार, महिला दलाल पुलिस हिरासत में

Nilmani Pal
30 Sep 2024 10:47 AM GMT
रायपुर: देह व्यापार, महिला दलाल पुलिस हिरासत में
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर में दुष्कर्म, अपहरण, लूट, हत्या और देह व्यापार जैसे अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बदमाश लगातार पुलिस की नाक के नीचे बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई का भी बदमाशों में कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर से नाबालिग से दुष्कर्म करवाने का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। दोनों महिलाओं पर नाबालिग बच्ची से देह व्यापार करवाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि, बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और महिलाएं नाबालिग को अलग-अलग जगह ले जाकर उससे देह व्यापार करवाती थी।

इस पूरे मामले का खुलासा भाजपा महिला मोर्चा और युवा मोर्चा के सदस्यों की जागरूकता से हुआ है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपरहण, नाबालिग को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने समेत पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है। raipur

Next Story