छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव, तारीख घोषित, 13 जनवरी कलेक्ट्रेट नामांकन प्रक्रिया

Shantanu Roy
2 Jan 2026 9:21 PM IST
रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव, तारीख घोषित, 13 जनवरी कलेक्ट्रेट नामांकन प्रक्रिया
x
छग
लाल झंडे की विदाई तय

कलेक्टरेट में नामांकन प्रक्रिया

शासन की निगरानी में प्रेस क्लब रायपुर का चुनाव, शासन गंभीर, लाल गढ़ ढह जाएगा

प्रेस क्लब में रोजाना होती छुटभैया पत्रकारों की शराब पार्टी

चुनाव के बाद अच्छे पत्रकारों के कार्यकाल की उम्मीद

रायपुर कलेक्टर के लिए ये ऐताहिसक कार्यक्रम

Raipur. रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी का निर्वाचन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। उक्त आदेशों के परिपालन में प्रेस क्लब रायपुर के पदाधिकारियों के निर्वाचन की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। इस निर्वाचन के अंतर्गत अध्यक्ष (01), उपाध्यक्ष (01), महासचिव (01), संयुक्त सचिव (02) एवं कोषाध्यक्ष (01) पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। घोषित कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति एवं जमा करने की प्रक्रिया 06 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 में होगी।

नाम निर्देशन पत्रों की जांच (संवीक्षा) एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 09 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टरेट परिसर के कक्ष क-09 में किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 10 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कलेक्टरेट परिसर में होगी। इसी दिन अंतिम रूप से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन दोपहर 3 बजे के बाद कक्ष क-09, कलेक्टरेट परिसर में किया जाएगा।
मतदान 13 जनवरी 2026 को प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक प्रेस क्लब रायपुर में संपन्न होगा। मतदान समाप्ति के तत्काल पश्चात् उसी दिन मतगणना भी प्रेस क्लब रायपुर में की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र कलेक्टरेट परिसर रायपुर के कक्ष क्रमांक क-09 से प्राप्त किए जा सकते हैं। मतदाता सूची का शुल्क 300 रुपये, अध्यक्ष पद के लिए नाम निर्देशन शुल्क 5000 रुपये तथा अन्य पदों के लिए 2000 रुपये निर्धारित किया गया है।
Tagsरायपुरप्रेस क्लबकार्यकारिणीनिर्वाचनअध्यक्षउपाध्यक्षमहासचिवसंयुक्त सचिवकोषाध्यक्षचुनावनामांकननिर्देशन पत्रजमा करनासमय-सारणीकलेक्टरेटकक्ष क-09जाँचसंवीक्षावैध नामांकनसूचीप्रकाशनवापसीअंतिम सूचीमतदातामतदानरायपुर प्रेस क्लबनिर्वाचन प्रक्रियानिर्वाचन कार्यक्रमपदाधिकारियोंअभ्यर्थीचुनावी प्रक्रियामतदाता सूचीजमा करने की प्रक्रियासमयनिर्धारितचुनावी निर्देशमतदान स्थानमतदान समयमतगणना समयRaipurPress ClubExecutiveElectionPresidentVice PresidentGeneral SecretaryJoint SecretaryTreasurerNominationLetter of InstructionsSubmissionScheduleCollectorateRoom A-09ScrutinyValid NominationsListPublicationWithdrawalFinal ListVotersRaipur Press ClubElection ProcessOffice BearersCandidateVoter ListSubmission ProcessElection InstructionsPolling PlacePolling TimeCounting Timeरायपुर प्रेस क्लब 2026रायपुर प्रेस क्लब 2026 चुनावप्रेस क्लब 2026 चुनावलाल झंडे का गढ़VerificationVotingElection ProgramRaipur Press Club 2026Raipur Press Club 2026 ElectionPress Club 2026 ElectionBastion of Red Flag
Next Story
null