छत्तीसगढ़

सट्टा प्रेमियों को रायपुर पुलिस का विशेष संदेश, अनोखे अंदाज में चेतावनी

Nil dhankar
27 March 2026 12:07 PM IST
सट्टा प्रेमियों को रायपुर पुलिस का विशेष संदेश, अनोखे अंदाज में चेतावनी
x

रायपुर। IPL शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सट्टेबाजों के लिए खास संदेश जारी की है. ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी.

दरअसल, हर साल आईपीएल के मैच के दौरान सट्टेबाजी बड़े पैमाने पर होती है. पुलिस हर बार कार्रवाई करती है, लेकिन सट्टेबाजों का नेटवर्क इतना बड़ा है कि कारोबार चलता ही रहता है. अबकी बार आईपीएल शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट इस पर लगाम कसने के लिए सक्रिय है. इस दिशा में सोशल मीडिया में बाकायदा मैसेज जारी कर सट्टेबाजों को चेतावनी दी है.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्रिकेट की भाषा में समझाया है कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है. ‘चेज’ करने में माहिर है कानून की टीम. फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी… इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है. सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता…

Next Story