छत्तीसगढ़

रायपुर पुलिस की अपील : सावधान रहे, भारतीय सेना से जुड़ी फेक न्यूज से बचे

Nil dhankar
9 May 2025 2:03 PM IST
रायपुर पुलिस की अपील : सावधान रहे, भारतीय सेना से जुड़ी फेक न्यूज से बचे
x

रायपुरपहलगाम आतंकी हमले के करीब दो हफ्ते बाद भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की शुरुआत की, जो अब भी जारी है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान सोशल मीडिया पर अब अफवाह भी फैला रही है.

अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है. रायपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सावधान रहें, सोशल मीडिया पर खासकर भारतीय सेना से जुड़ी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाई जा सकती हैं. कृपया किसी भी मैसेज को बिना जांचे फॉरवर्ड न करें. अगर कोई संदिग्ध जानकारी दिखे तो तुरंत PIB Fact Check पर भेजें, WhatsApp: +91 8799711259 पर भेजें.

बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए X पर पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि ‘सभी मीडिया चैनलों, डिजिटल प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों को रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की आवाजाही की लाइव कवरेज या वास्तविक समय की रिपोर्टिंग से बचने की सलाह दी जाती है. ऐसी संवेदनशील या स्रोत-आधारित जानकारी का खुलासा परिचालन प्रभावशीलता को खतरे में डाल सकता है और जान को खतरे में डाल सकता है. #कारगिल युद्ध, 26/11 हमले और #कंधार अपहरण जैसी पिछली घटनाएं समय से पहले रिपोर्टिंग के जोखिमों को रेखांकित करती हैं.’

Next Story
null